Search

 
 
 

Adityapur : वादे नहीं निभाने पर कब राजनीति से संन्यास लेंगे हेमंत - महाली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शहीद निर्मल महतो की बेदी पर किए वादे नहीं निभाने पर कब राजनीति से संन्यास लेंगे हेमंत सोरेन? यह बात शहीद निर्मल महतो की श्रद्धांजलि सभा में राजनगर में भाजपा नेता गणेश महाली ने कही. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने शहीद की बेदी से हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. आज राज्य के लाखों बेरोजगार युवा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sundar-nagar-mandal-president-congratulated/">Jamshedpur

: सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष का किया अभिनंदन
वे राजनगर के कुनाबेड़ा चौक पर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस आयोजित सभा में बोल रहे थे. उन्होंने मौके पर शहीद निर्मल महतो के बताए मार्ग व विचारों पर चलने का संकल्प लिया. उन्होंने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा चुनाव के समय शहीद निर्मल महतो की बेदी से हर साल 5 लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का सपना युवाओं को दिखाया था. इसे भी पढ़ें :   Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-jmm-leaders-paid-tribute-to-nirmal-mahato-on-his-37th-martyrdom-day/">Adityapur

: निर्मल महतो को 37वें शहादत दिवस पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बने 5 साल होने जा रहा है लेकिन हेमंत सोरेन ने झारखंड के लाखों युवाओं के साथ जो वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं कर पाए हैं, तो क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राजनीति से संन्यास लेंगे. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-topper-students-of-atomic-energy-central-school-will-be-honored/">Jadugoda

: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के टॉपर विद्यार्थी होंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही