Search

 
 
 

आदित्यपुर : वृहत जलापूर्ति योजना कब होगी पूरी?

 
  • आदित्यपुर के लोगों में अब योजना के प्रति उठने लगे शंका के भाव
  • सपड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य नहीं हो पाया शुरू
  • यहां 11 एकड़ वनभूमि पर बनना है प्लांट
  • वन विभाग ने अब तक पेड़ों की नहीं की है कटाई
  • 1700 पेड़ काटकर वन विभाग में करना है जमा
  • इसके बीद मिलेगा तीसरे स्टेज का अनापत्ति प्रमाण पत्र
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर वृहत जलापूर्ति योजना कब होगा पूरा ? आदित्यपुर के लोगों में अब योजना के प्रति शंका के भाव उठने लगे हैं. नगर निगम के अधिकारियों ने 15 अगस्त के बाद से ही सपड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू करने का दावा किया था जो अब तक नहीं हो सका है. बता दें कि आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना के लिए सबसे महत्वपूर्ण सपड़ा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण है, जहां 60 लाख मिलियन गैलन क्षमता का प्लांट 11 एकड़ भूमि पर बनना है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-will-try-to-speed-up-industrial-development-in-5-states-behera/">आदित्यपुर

: 5 राज्यों में औद्योगिक विकास को गति देने का करेंगे प्रयास : बेहरा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Jalapurty-Yojna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यहीं से आदित्यपुर के 55 हजार घरों को 24 घंटे पाइप लाइन जलापूर्ति होना है. योजना को 11 एकड़ वनभूमि हस्तांतरित हो चुकी है लेकिन अब तक उस पर लगी करीब 1700 पेड़ काटा नहीं जा सका है जिसके वजह से भूमि पर चहारदीवारी का काम शुरू नहीं हो सका है. बता दें कि वन विभाग ने अभी दूसरे स्टेज का अनापत्ति प्रमाण पत्र नगर निगम को दिया है, जिसके तहत नगर निगम वहां चहारदीवारी देकर झाड़ी हटाकर कार्य शुरू कर सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-caa-law-will-secure-the-future-of-oppressed-minorities-kali-sharma/">जमशेदपुर

: सीएए कानून उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के भविष्य को सुरक्षित करेगा : काली शर्मा
तीसरे स्टेज का अनापत्ति प्रमाण पत्र नगर निगम को तब मिलेगा जब वो वन भूमि में खड़ी 1700 बड़े पेड़ को काटकर वन विभाग में जमा करेंगे. साथ ही छोटे पेड़ को स्थानांतरित करेगा. जिसकी तैयारी नगर निगम ने कर रखी है लेकिन वह विभाग इस जारी में उदासीन है लिहाजा योजना में देर हो रही है. जानकारी देते हुए जलापूर्ति योजना के नोडल ऑफिसर सिटी मैनेजर अजय कुमार न बताया कि 15 अगस्त 2023 के बाद से ही चहारदीवारी देने और पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित था जो किसी कारणवश शुरू नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-every-house-water-tap-scheme-became-a-victim-of-corruption-sushil-barla/">किरीबुरु

: हर घर, जल, नल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा : सुशील बारला

खास बातें

1. जलापूर्ति योजना के तहत सपड़ा में 60 एमजीडी के साथ सीतारामपुर में भी 30 एमजीडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा. 2. 35 वार्ड के 55 हजार परिवारों को 24 घंटे पाइप लाइन से पानी मिलेगा. 3. कुल 11 जलमीनार बनने हैं, अब तक 6 तैयार हो चुके हैं, 4 का कार्य प्रगति पर है औऱ एक जलमीनार निर्माण में वन भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना बाकी है. 4. करीब 498 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है, 425 किलोमीटर बिछ चुकी है. 5. 55 हजार परिवारों को निःशुल्क कनेक्शन के साथ मीटर लगाना है जिसमें 18000 परिवारों को मीटर के साथ कनेक्शन दिया जा चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही