Search

 
 
 

आदित्यपुर : अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरूडीह बस्ती काली मंदिर के पास एक किराए के मकान में रहने वाले चंद्र मोहन देवगम ने बुधवार रात अपनी पत्नी किरण देवगम की गला दबाकर हत्या कर दी. पति गुजरात के सूरत शहर काम करने गया हुआ था. वह दो दिन पूर्व ही सूरत से लौटा था. पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ अकेली रहती थी. पति चंद्र मोहन देवगम को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है. जिसको लेकर बीती रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसी झगड़े में पत्नी की गला दबाकर पति ने हत्या कर दी. घटना की जानकारी गुरुवार दोपहर को आरआईटी पुलिस को हुई. जिसके बाद मौके पर पहुंची आरआईटी पुलिस टीम ने शव को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का जुर्म पति ने कबूल किया है. इसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-under-the-meri-mati-mera-desh-campaign-amrit-kalash-yatra-took-place-in-many-panchayats/">बहरागोड़ा

: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कई पंचायत में निकली अमृत कलश यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही