Search

 
 
 

आदित्यपुर : जियाडा को जमीन व स्ट्रीट लाइट का नहीं देंगे टैक्स : उद्यमी

 
  • स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कार्यकारिणी की 10वीं बैठक में लिया निर्णय
  • औद्योगिक क्षेत्र में टली विकास योजनाओं को लेकर उद्यमियों में रोष
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत संरचना पूरी तरह से ढह चुकी है. पिछले दिनों क्षेत्र के विधायक और मुख्यमंत्री से गुहार के बाद करीब 280 करोड़ की विकास योजनाओं का टेंडर भी निकला था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह टेंडर स्थगित कर दिया गया है. इन सारी बातों को लेकर सोमवार की देर शाम उद्यमी संगठन स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) की 10वीं कार्यकारिणी की बैठक में उद्यमियों ने रोष प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-classes-1-to-8-of-kv-meghahatuburu-closed-in-view-of-heat-and-heat-wave/">किरीबुरु

: गर्मी व लू के मद्देनजर केवी मेघाहातुबुरु की 1 से 8 तक की कक्षाएं बंद
उद्यमियों ने तत्काल प्रभाव से जियाडा को जमीन और स्ट्रीट लाइटों के टैक्स नहीं देने का निर्णय लिया है. बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें, नालियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है, 99 फीसदी स्ट्रीट लाइट बंद रहते हैं, जिसके वजह से औद्योगिक क्षेत्र में माल लोडिंग अनलोडिंग को आने वाली वाहनों को परेशानी हो रही है, उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जबकि स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने से औद्योगिक क्षेत्र में बेतरतीब तरीके से चोरी की घटनाएं काफी बढ़ी हुई है. इन सारी बातों को लेकर एसिया के उद्यमियों ने रोष प्रकट करते हुए जियाडा को तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के टैक्स नहीं देने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-allegation-on-modi-government-voting-arrangements-have-been-made-in-such-a-way-that-muslims-are-not-able-to-vote/">ममता

बनर्जी का मोदी सरकार पर आरोप, वोटिंग की ऐसी व्यवस्था की गयी है कि मुस्लिम वोट न दे पायें
आज की बैठक की अध्यक्षता एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने किया जबकि संचालन उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया. बैठक में संतोख सिंह, प्रवीण गुटगुटिया, अशोक गुप्ता, दिव्यांशु सिन्हा, मंदीप सिंह, रतन लाल अग्रवाल, चतुर्भुज केडिया, राजकुमार संघी, रमेश खंडेलवाल, पिंकेश माहेश्वरी, मनोज चोपड़ा, नीलेश सेठ, अनिल गुप्ता, अनिल कुमार, मनोज गुटगुटिया आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही