Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 5 राज्यों में औद्योगिक विकास को गति देने का करेंगे प्रयास : बेहरा

Advertisement
Advertisement
  • सीआईआई के ईस्टर्न रीजन कौंसिल का चेयरमैन बनने पर इसरो के उद्यमियों ने किया एसके बेहरा का अभिनंदन
Adityapur (Sanjeev Mehta)पिछले दिनों आरएसबी ट्रांसमिशन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एस के बेहरा को सीआईआई के ईस्टर्न रीजन कौंसिल का चेयरमैन चुना गया था. उनकी इस उपलब्धि पर इसरो संगठन के उद्यमियों ने मंगलवार को एसके बेहरा का उनके आवास पर जाकर अभिनंदन किया. बता दें कि एसके बेहरा को सीआईआई की पूनर्गठित पूर्वी क्षेत्र परिषद की पहली बैठक मे वर्ष 2024-25 के लिए ईस्टर्न रीजन कौंसिल का चेयरमैन चुना गया है. उन्हें इस महत्वपूर्ण एवं गौरवान्वित करने वाली जिम्मेदारी मिलने से आदित्यपुर और जमशेदपुर के उद्यमियों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-caa-law-will-secure-the-future-of-oppressed-minorities-kali-sharma/">जमशेदपुर

: सीएए कानून उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों के भविष्य को सुरक्षित करेगा : काली शर्मा
इसी उपलब्धि को लेकर इंडस्ट्रियल एस्टेबिली एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो) का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष रुपेश कतरियार के नेतृत्व में एसके बेहरा का स्वागत किया है. बता दें कि आदित्यपुर निवासी के तौर पर बेहरा परिवार द्वारा आरम्भ किया गया एक लघु उद्योग आज अपने 50 वर्षों के अविस्मरणीय यात्रा मे सफलता और प्रेरणा की अद्भुत यात्रा तय करते हुए देश ही नहीं विदेशों मे भी अपने तकनीकी कौशल और प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन किया है. आरएसबी ग्रुप ने देश के जीडीपी में भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-every-house-water-tap-scheme-became-a-victim-of-corruption-sushil-barla/">किरीबुरु

: हर घर, जल, नल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा : सुशील बारला
इसरो के प्रतिनिधियों ने आज श्री बेहरा ने खुल कर अपनी कार्य योजना की चर्चा की, उन्होंने बताया की सीआईआई के चेयरमैन पद पर उनकी जिम्मेदारी महज एक साल की होगी लेकिन वे इस एक साल में उद्योगों के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के बीच समस्याओं के निवारण एवं उद्योगो के बेहतर भविष्य के लिए एक सेतु बनकर काम करेंगे. वो ईस्टर्न रीजन के सभी पांच राज्यों में औद्योगिक विकास को गति देने की पूरी कोशिश करेंगे. इसरो के प्रतिनिधि मण्डल में महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार, नंदकुमार सिंह, एचआर जैन, मनोज कुमार, समीर सिंह पंकज झा, राजीव शुक्ला, अमलेश झा, सौरव चौधरी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही