Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दीपक मुंडा हत्याकांड के गवाह को अहले सुबह मारी गोली

  • पैदल आए थे छह अपराधी, घायल का टीएमएच में चल रहा इलाज
Adityapur (Sanjeev Mehta)दीपक मुंडा हत्याकांड के गवाह सुभाष प्रमाणिक को अहले सुबह सालडीह बस्ती में अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उसके कंधे में लगी है. लोगों ने उसे टीएमएच पहुंचाया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सुभाष को तीन गोली मारी है. मंगलवार की सुबह सुभाष अपने घर के पास बने सामुदायिक भवन के पास टहल रहा था. इसी दौरान पैदल पहुंचे आधा दर्जन अपराधियों ने सुभाष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली सुभाष के कंधे में लगी है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-monday-was-a-day-of-accidents-17-people-died-by-drowning-across-the-state/">बिहार

: हादसों का दिन रहा सोमवार, राज्यभर में 17 लोगों की डूबकर मौत
घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है. आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सुभाष दीपक मुंडा हत्याकांड का गवाह है. शायद इसी बात को लेकर दीपक मुंडा के हत्यारों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए गोली मारी है. बता दें कि सोमवार की शाम में ही जिले के एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए आदित्यपुर थाना क्षेत्र को 8 बीट में बांटकर सभी क्षेत्रों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है और आज अहले सुबह हत्या के गवाह पर गोलीबारी कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही