Search

 
 
 

आदित्यपुर : मुकेश ज्वेलर्स एंड संस से 6 ग्राम सोने का 2 लॉकेट लेकर महिला फरार

 
  • पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी जांच में
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना रोड स्थित मुकेश ज्वेलर्स एंड संस से सोमवार की शाम 6 ग्राम सोने का 2 लॉकेट लेकर सभ्रांत दिखने वाली एक महिला फरार हो गई है. लॉकेट चोरी करने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मुकेश ज्वेलर्स के प्रोपराइटर जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि सोमवार की शाम उनकी दुकान में एक महिला आई. उसने सोने का लॉकेट दिखाने को कहा. उन्हें लॉकेट से भरा डब्बा देखने को दिया गया. लेकिन मौका पाकर 3-3 ग्राम का 2 सोने का लॉकेट चोरी कर ली. इसे भी पढ़ें : कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-on-23-february-a-dozen-agenda-will-get-approval/">कैबिनेट

बैठक 23 फरवरी को, दर्जनभर एजेंडे को मिलेगी मंजूरी
उसने लॉकेट पसंद नहीं होने की बात कहकर वह तत्काल दुकान से निकल गई. इधर जब लॉकेट का मिलान किया तो उसमें से 6 ग्राम का 2 सोने का लॉकेट गायब मिला. बाद में उस महिला को आवाज देकर बुलाया गया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुकी थी. इसकी शिकायत दुकान के प्रोपराइटर ने आदित्यपुर थाना में की है, जो सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपी महिला की तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-double-bench-of-delhi-high-court-reserved-its-verdict-on-shibu-sorens-petition-in-lokpal-case/">BREAKING:

लोकपाल मामले में शिबू सोरेन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा

चांडिल : शिविर लगाकर जमा लिया जा रहा है पेंशन के लिए आवेदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Devaltand-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिला और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति पुरुषों को सरकार पेंशन देगी. इसके लिए योग्य लाभुकों से आवेदन लिया जा रहा है. आवेदन जमा लेने के लिए पंचायत सचिवालयों में शिविर लगाया गया है, जो तीन दिनों तक चलेगा. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालयों में पेंशन को लेकर शिविर लगाया गया है. योग्य लाभुक अपने-अपने सचिवालयों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं. आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पास बुक, दो फोटो आदि देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा. आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ, पंचायत सचिव व प्रखंडकर्मियों को भी योग्य लाभुकों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई है. पावती रसीद पर भी जमा कर सकते आवेदन इसे भी पढ़ें : सदर">https://lagatar.in/lung-treatment-will-start-soon-in-sadar-hospital-ayushman-patients-will-get-benefits/">सदर

अस्पताल में जल्द शुरू होगा फेफड़ों का इलाज, आयुष्मान मरीजों को मिलेगा लाभ
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वैसे योग्य लाभुक जिनका जाति प्रमाण पत्र नहीं है वे प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन जमाकर उसका पावती रसीद के साथ पेंशन के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. इस संबंध में ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो ने बताया कि 50 से 59 वर्ष तक के महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र जमा करने की जरूरत नहीं है. उन्हें अन्य दस्तावेज जमा करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को जाति प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा. जाति प्रमाण पत्र नहीं रहने की स्थिति में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद मिलने वाले रसीद से भी पेंशन का आवेदन जमा कराया जा सकता है. उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवालयों में लगने वाला विशेष शिविर 21 और 22 फरवरी को भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही