Search

 
 
 

आदित्यपुर : महिला ने रेलवे पुल से कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बचाया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के राममड़ैया बस्ती के समीप 24 वर्षीय विवाहिता ने रेलवे पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. महिला को पुल से कूदते देख स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया. इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. युवती को अंदरूनी चोटें आयीं है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-villagers-meeting-against-hindalco-company-decision-not-to-give-land/">चंदवा

: हिंडाल्को कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जमीन नहीं देने का लिया निर्णय
बस्तीवासियों ने बताया कि युवती का ससुराल ओडिशा में है. एक माह पूर्व युवती का पति उसे मायके छोड़ कर गया था. युवती का मायका आरआईटी थाना अंतर्गत मीरुडीह में है. रविवार सुबह पति ने दूसरी शादी करने की बात कही. इससे युवती डिप्रेशन में आ गई और रेलवे पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मामले की सूचना मिलते ही युवती के परिजन आदित्यपुर थाना पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही