Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर बस्ती रोड नंबर एक की रहने वाली मीणा पाडेया ने सहारा फाइनेंस के एजेंट रोतिन डे (पाल) पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता मीणा पाडेया ने शनिवार को आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. मीणा के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए सहारा के एजेंट रोतिन को 22 जुलाई 2020 में ही 2.70 लाख रुपये फिक्स करने के लिए दिए थे. तब एजेंट ने 5 साल 4 माह में राशि दोगुनी होने का झांसा दिया था. लेकिन जब वह पैसे निकालने के लिए पहुंची तो उन्हें बताया गया कि उन्होंने मात्र 1.40 लाख रुपये ही जमा किये है. उन्होंने एजेंट रोतिन डे पर पुरे रुपये नहीं जमा करने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karim-city-college-got-first-prize-for-cooperation-in-e-waste-recycling/">जमशेदपुर
: करीम सिटी कॉलेज को ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग में सहयोग के लिए मिला प्रथम पुरस्कार
: करीम सिटी कॉलेज को ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग में सहयोग के लिए मिला प्रथम पुरस्कार
Leave a Comment