Search

 
 
 

आदित्यपुर : अपनी गली में ब्राउन शुगर बेचने से मना किया तो महिला को उस्तुरा मारा

 
  • घटना मुस्लिम बस्ती की, मामला पहुंचा थाना
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती के एच रोड में अपनी गली में ब्राउन शुगर बेचने से मना किया तो ब्राउन शुगर का धंधा करने वाले युवक ने महिला को उस्तरा मार कर घायल कर दिया. मामला आदित्यपुर थाना पहुंचा है. घायल महिला का नाम शहनाज खातून है. उसने बताया कि वह कई दोनों से अपने घर के सामने और गली में ब्राउन शुगर बेचने से रुखसार नामक युवक को मना कर रही थी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-dc-and-ssp-reviewed-lok-sabha-election-preparations/">डुमरिया

: डीसी व एसएसपी ने की लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा
दूसरी ओर वह मानने के बजाय जान मारने की धमकी दे रहा था. आज सुबह जब फिर वह ब्राउन शुगर लेकर पहुंचा तो वह मना करने निकली जिसपर रुखसार ने उसके गर्दन पर उस्तरा चला दिया. बचाने के क्रम में उस्तरा हाथ में लगा है. पुलिस तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए ले गई है. वहीं आरोपी के धर पकड़ के लिए बस्ती में छापेमारी शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही