Search

 
 
 

आदित्यपुर : वृंदावन जाने की बात कहकर घर से निकली महिला 20 दिन से लापता, पुलिस में शिकायत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अपने घर से वृंदावन जाने की बात कहकर निकली 48 वर्षीय महिला किंकु बेरा 10 जून से लापता है. किंकु बेरा के पति रासबिहारी बेरा सतबहिनी धीराजगंज के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी लगातार भक्ति भाव करने की बात कहकर घर से बाहर जाती थी लेकिन 2 से 4 दिन में लौट आती थी. लेकिन इस बार 10 जून को वृंदावन जाने की बात बोलकर निकली है और अभी तक वापस नहीं लौटी. इस वजह से उन्हें थाना में शिकायत कर रहा हूं. उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी और एक बेटा है. दोनों शादीशुदा हैं. पुलिस महिला का डिटेल्स लेकर खोजबीन में जुट गई है. देर शाम मिली शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का डिटेल्स सारे थानों को भेज दिया है और खोजबीन में जुट गई है.  इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mp-laid-the-foundation-stone-for-construction-of-road-and-guard-wall/">चक्रधरपुर

: सांसद ने सड़क व गार्डवाल निर्माण का किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही