Search

 
 
 

आदित्यपुर : सुभेक्षा होटल में दोपहर में अपने साथी के साथ आई महिला का शाम में मिला शव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना अंतर्गत आदित्यपुर-गम्हरिया मुख्य मार्ग स्थित सुभेक्षा होटल (ओयो) के कमरे से मंगलवार की देर शाम 22 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने होटल पहुंच कर शव को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने किसी पुरुष साथी के साथ मंगलवार की दोपहर होटल में आई थी. दोनों होटल के कमरा नंबर 101 में ठहरे थे. अचानक जब होटल का कर्मचारी इनके कमरे में पहुंचा तो महिला को मृत अवस्था में पाया. उसने तुरंत ही मैनेजर को इसकी जानकारी दी. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में तहकीकात करने की बात कहते हुए विशेष जानकारी देने से इंकार किया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-deputy-commissioner-became-aware-of-the-problems-of-the-complainants-in-the-janata-milan-program/">सरायकेला

: जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्या से अवगत हुए उपायुक्त

पुलिस कर रही गहनता से छानबीन

बताया जा रहा है कि महिला गालूडीह की रहने वाली है और उसके साथ आया युवक कोलकाता का रहने वाला है. घटना के बाद से युवक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के साथी की पहचान कर उसका पता लगाने में जुट गई है. पुलिस को होटल से दोनों का आधार कार्ड से पता व अन्य जानकारियां प्राप्त हुई है. जिसके आधार पर पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-police-arrested-the-accused-of-rape-within-24-hours-sent-to-jail/">आदित्यपुर

: गम्हरिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

होटलों में रोजाना पहुंचते है प्रेमी जोड़े

बता दें कि ओयो से संबंधित होटलो में इन दिनों प्रेमी जुगलों की बाढ़ सी आई हुई है, तकरीबन होटल संचालक अपने होटल को ओयो से निबंधित कराकर ऑनलाइन बुकिंग कर आने वाले प्रेमी जोड़ों को कमरे उपलब्ध करा रहे हैं. पिछले दिनों ऐसे ही एक होटल में आनेवाले प्रेमी जोड़ों पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर थाना प्रभारी ने जांच भी की थी और रिहायशी इलाकों में ऐसे जोड़ों को कमरे देने से परहेज करने का आदेश दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही