Search

 
 
 

आदित्यपुर : जीएम आयरन से हो रहे प्रदूषण की शिकायत महिलाओं ने एसडीएम से की

 
  • जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के गांव का है मामला
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की शिकायत कृष्णापुर की महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम पारुल सिंह से की है. एसडीएम ने महिलाओं को जांच के उपरांत कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है. बता दें कि प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित गांव जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो का है. वहां उन्होंने बचपन बिताया है. बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 3 में स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली स्टील स्पॉन्ज आयरन कंपनी जीएम आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड के द्वारा पिछले कई महीनों से आसपास के क्षेत्रों में हवा के माध्यम प्रदूषण फैलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-a-person-found-in-two-pieces-on-the-railway-line-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: रेल लाइन पर दो टुकड़ों में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
इससे आसपास के ग्रामीण परेशान हैं. जिसके विरोध में सोमवार को पार्वतीपुर कृष्णापुर, राहडगोडा समेत कई गांव के ग्रामीणों ने कंपनी पर हरवे हथियार के साथ प्रदर्शन किया था. ग्रामीण महिलाएं कंपनी पर जहरीला धुआं छोड़ने का आरोप लगा रही थीं. सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष कंपनी गेट के पास पहुंची और उग्र प्रदर्शन की थी. इस दौरान महिलाएं कंपनी प्रबंधन से गेट खोलने की मांग कर रहे थे लेकिन लाठी डंडे से लैस महिलाएं तथा पुरुष को देख कंपनी के अधिकारी कंपनी के गेट को बंद कर अंदर दुबके रहे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/140-middle-schools-of-jharkhand-will-be-upgraded-to-high-schools-rs-156-crore-will-be-spent/">झारखंड

के 140 मिडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल में अपग्रेड, खर्च होंगे 156 करोड़
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर आरआईटी पुलिस पहुंची थी और ग्रामीणों के प्रदर्शन को शांत कराया था. ग्रामीणों का आरोप है कि यह कंपनी कई महीनों से अपने चिमनी से जहरीला धुआं छोड़ रहा है. जिसकी वजह से गांव में बीमारियां फैल रही है. लोग खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे हैं. आसपास के खेत खलिहान में लगे सब्जी व अनाज खराब हो रहै हैं तथा पीने का पानी प्रदूषित हो रहा है. ग्रामीण कई बार कंपनी प्रबंधन को अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : संकट">https://lagatar.in/rural-economy-in-crisis-prime-minister-gives-statements-not-guarantees-congress/">संकट

में है ग्रामीण अर्थव्यवस्था,  प्रधानमंत्री गारंटी नहीं, जुमले देते हैं :  कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही