Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना के समक्ष सोमवार को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर महिला कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार और मीरा तिवारी ने शांतिपूर्ण धरना दिया. इस दौरान थाना प्रभारी को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया. उल्लेखनीय है कि ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के साले और समस्तीपुर सिंधिया पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह संवेदक कन्हैया सिंह की हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता आंदोलनरत हैं.
इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birhor-who-was-suffering-from-tb-for-four-days-died-during-treatment-in-sadar-hospital/">चाईबासा
: टीबी से ग्रसित बिरहोर की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
: टीबी से ग्रसित बिरहोर की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
एक ओर तीन जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा दिन के दो बजे कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के साथ बैठक कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध पदयात्रा की गई. साथ ही उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया. वहीं, आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सह समाजसेविका अनामिका सरकार ने इस हत्याकांड पर दुख प्रकट करते हुए हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ आदित्यपुर थाने के समक्ष धरना दिया.
इसे भी पढ़े : मां">https://lagatar.in/uproar-over-controversial-poster-of-maa-kali-demand-to-arrest-filmmaker-leena-manimekalai/">मां
काली के विवादित पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग
काली के विवादित पोस्टर पर बवाल, फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग
हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की जाएगी अन्यथा किया जाएगा उग्र आंदोलन : अनामिका सरकार
विदित हो कि सौंपे गए ज्ञापन में मृतक कन्हैया के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने, मुआवजा स्वरूप सरकारी नौकरी देने, हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी कर उसे कड़ी सजा दिलाने की मांग शामिल है. वहीं, समाजसेविका अनामिका सरकार ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने केवल अवैध कमाई का जरिया बना रखा है. जिसका नतीजा यह है कि कई दिनों से सरेआम हत्या का सिलसिला जारी है. समाजसेविका अनामिका सरकार ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की जाएगी अन्यथा उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाऊंगी, जिसका जिम्मेवार संबंधित पदाधिकारी होंगे.
इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electrician-accused-of-not-installing-meter-by-taking-money/">आदित्यपुर
: बिजली मिस्त्री पर पैसे लेकर मीटर नहीं लगाने का आरोप
: बिजली मिस्त्री पर पैसे लेकर मीटर नहीं लगाने का आरोप
[wpse_comments_template]
Leave a Comment