Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा पंचायत क्षेत्र में जेएसपीएल की महिला सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन देशभर हो रहा है. इसी क्रम में 13 से 15 अगस्त के बीच घर-घर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. महोत्सव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कांड्रा पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. आज इसकी शुरुआत कांड्रा स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर और रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान में जेएसपीएल की महिला समिति के सदस्य एवं कांड्रा की सैकड़ों महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-when-he-refused-to-smoke-a-cigarette-in-a-petrol-pump-the-worker-was-beaten-up-robbed/">आदित्यपुर

: पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने से मना किया तो कर्मी को पीटा, लूटपाट की

अभियान में ये लोग हुए शामिल

अभियान में कांड्रा स्टेशन प्रबंधक निर्मल कुमार पांडे, रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल रब्बानी खान, बीपी यादव, उप मुखिया रीना मुखर्जी, योगेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान सुदेश महतो, पूर्व उप मुखिया अनिल सिंह, नागेन महतो, वरुण मंडल, अजय शुक्ला, कल्लू सेन आदि शामिल रहे. सफाई अभियान कांड्रा स्टेशन के बाद कांड्रा बाजार, कांड्रा थाना में चलाया गया. अभियान में कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए. कांड्रा थाना प्रभारी के साथ एसआई संतोष उरांव, कुंज बिहारी सिंह, मनोज राय, सुनील सिंह, बृजनंदन यादव, राम हरि प्रसाद भी कार्यक्रम का हिस्सा बने. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही