Adityapur : इंटक सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के प्रयास से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. पिछले दिनों जिलाध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकडा गांव में बैठक कर महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई थी. अब बड़ा कांकडा गांव की 16 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें रोजगारोन्मुख बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-inspectors-wife-hanged-in-argora-investigation-continues/">रांची:
अरगोड़ा में पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगायी फांसी, जांच जारी
: झारखंड में 11 माह 17 दिन में 3 करोड़ लोगों को लगा कोरोना टीका [wpse_comments_template]
अरगोड़ा में पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगायी फांसी, जांच जारी
ड्राई फ्रूट्स व मसालों की पैकेजिंग में जुटीं महिलाएं
महिलाएं ड्राई फ्रूट्स की कटाई कर पैकेजिंग का काम कर रही हैं, वहीं मसालों की पिसाई कर भी पैकेजिंग कर बाजार तक पहुंचा रही है. इस कार्य में जिला सचिव अष्टमी राय ग्रामीण महिलाओं को सहयोग कर रही हैं, वह क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए गांव-गांव में कमेटी गठित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही हैं, जि का असर अब दिखने लगा है। इस कार्य में बड़ा कांकड़ा पंचायत के मधुपुर गांव की महिलाओं ने भी अपने घरों से कार्य करना शुरू कर दिया है. सभी महिलाओं को जिलाध्यक्ष केपी तिवारी, दिनेश उपाध्याय और अष्टमी राय प्रेरित कर रहे हैं. इस नेक कार्य से आसपास के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगा है. इन महिलाओं का टीआरएफ लेबर यूनियन के सहायक सचिव अंजनी कुमार भी मार्गदर्शन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: खुशखबरी">https://lagatar.in/good-news-3-crore-people-got-corona-vaccine-in-11-months-17-days-in-jharkhand/">खुशखबरी: झारखंड में 11 माह 17 दिन में 3 करोड़ लोगों को लगा कोरोना टीका [wpse_comments_template]
Leave a Comment