Search

 
 
 

आदित्यपुर : अस्तित्व संगठन की महिलाओं ने डीसी को सौंपा नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : महिला संस्था अस्तित्व की महिलाओं ने मंगलवार की शाम को सरायकेला-खरसावां के डीसी अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया. महिलाओं ने डीसी को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है. इसमें आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की गई है. साथ ही यहां आबादी के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया गया है. वहीं, आदित्यपुर के सभी प्राइवेट व सरकारी संस्थाओं, दुकानों आदि में कार्यरत महिलाओं के लिए काम का समय सुबह 10 बजे से संध्या 7:30 बजे तक करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fpai-hospital-running-a-quacks-without-registration-for-many-years/">जमशेदपुर

: बिना पंजीकरण के कई वर्षों से झोलाछाप डॉक्टर चला रहा एफपीएआई अस्पताल

महिला संस्था द्वारा की गई मांग 

इसके अलावा आदित्यपुर खरकाई पुल के नीचे चेक डेम का निर्माण करने, आदित्यपुर खरकाई पुल के दोनों ओर जाली लगाने, सभी घरों में मुफ्त रूप से पानी कनेक्शन देने, होल्डिंग टैक्स की बढ़ी हुई राशि पर अविलंब रोक लगाने, पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा जहां भी पाइप लाइन की खुदाई हो रही है, खुदाई के बाद तुरंत उस स्थान पर रिस्टोरेशन करने का आदेश देने, आदित्यपुर दिंदली कन्या मध्य विद्यालय जो आदित्यपुर दिंदली बाजार के अंदर है उसके आसपास के सभी शराब दुकान को बंद करने व आदित्यपुर दिंदली बजार के अंदर के खाली पड़े जगहों की साफ-सफाई करा कर जितने भी रोड किनारे दुकान लगाए गए हैं, उन्हें अंदर शिफ्ट कराने की मांग की गई है. चूंकि इससे बेवजह रोड जाम की स्थिति बन रही है. डीसी से मिलने वाली महिलाओं में अनामिक सरकार, मीरा तिवारी और रामाशंकर पांडेय शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-a-minor-dispute-the-owner-of-the-medical-store-beat-the-young-man-to-death/">आदित्यपुर

: मामूली विवाद में मेडिकल स्टोर के मालिक ने युवक को पीटकर किया अधमरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही