Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : परसुडीह कुड़मी टोला की महिलाओं ने पीएचईडी कार्यालय पर पानी के लिए किया प्रदर्शन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : रसुडीह कुड़मी टोला की महिलाएं कांग्रेस नेता भरत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पेयजल की समस्या को लेकर पीएचईडी कार्यालय आदित्यपुर पहुंचीं. महिलाएं कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता से मिलकर पानी का कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत करने आई थीं, लेकिन दोनों अभियंता ऑफिस में नहीं मिले. मोबाइल फोन पर सहायक अभियंता से बात हुई तो उन्होंने जल्द डीपीआर तैयार कर पाइप लाइन बिछाकर पानी कनेक्शन देने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-colleges-ssr-upload-for-naac-paves-the-way-for-naac/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज का नैक के लिए एसएसआर अपलोड, नैक का मार्ग प्रशस्त
इसके बाद सभी 2 घंटे तक धरना-प्रदर्शन देकर आदित्यपुर से वापस परसुडीह लौट गईं. महिलाओं ने बताया कि वे लोग स्थानीय मुखिया और जल सहिया से कनेक्शन की मांग कर रही थीं, लेकिन वे लोग 11 हजार रुपए प्रति कनेक्शन की मांग कर रहे हैं, जिसे देने में वे सक्षम नहीं हैं. हालांकि महिलाओं ने घंटों अभियंता का इंतजार किया बाद में मोबाइल फोन पर मिले आश्वासन के बाद सभी लौट गईं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही