Search

 
 
 

Adityapur : सहारा गार्डेन सिटी की महिलाएं सावन महोत्सव में झूमीं

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सावन की अंतिम शनिवार को यादगार बनाते हुए इच्छापुर बस्ती आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डेन सिटी की महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. होटल नोवंता के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, फैंसी डिजाइन प्रतियोगिता, कजरी गीत प्रतियोगिता, आज की नृत्यांगना प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर ख़ूब मस्ती धमाल की. इस मौके पर सावन के स्पेशल व्यंजनों की भी व्यवस्था महिलाओं ने की थी जिसका सभी ने लुत्फ उठाया. इस आयोजन को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका अंजू राठौड़ और ज्योति बाला ने निभाई. इस आयोजन में भाग लेनेवाली महिलाओं में सुनीता, काजल, अंजू, सुधा, अन्नपूर्णा, शिल्पी, अमिता, उषा, पुष्पांजली, अनन्या, रश्मि, कुमुद, सुजाता, वंदना रंजना, अनुश्री आदि शामिल रही. इसे भी पढ़ें : नवादा:">https://lagatar.in/youth-beaten-to-death-police-engaged-in-investigation/">नवादा:

युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही