Search

 
 
 

आदित्यपुर : तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं ने पद्मश्री छूटनी महतो के साथ मनाया मातृ दिवस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम वार्ड 17 की तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं ने जेएस टॉवर में पद्मश्री छूटनी महतो के साथ मातृ दिवस सेलिब्रेट किया. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, मीना देवी, प्रतिमा देवी एवं लीला देवी मौजूद रहीं. महिलाओं ने पद्मश्री छुटनी महतो के चरण धोकर भारतीय परंपरा के अनुसार छूटनी महतो का वंदन किया. इसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर मातृ दिवस मनाया. अपने संबोधन में पद्मश्री छुटनी महतो ने सभी महिलाओं एवं बेटियों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि पद्मश्री सम्मान मिलना गौरव की बात है, उनकी इच्छा है कि हर मां और हर बेटी इस सम्मान को प्राप्त करे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-government-is-engaged-in-closing-the-public-welfare-schemes-of-the-center-lebaya-laguri/">चाईबासा

: केंद्र की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी है झारखंड सरकार – लेबया लागुरी

मदर्स डे पर दी शुभकामनाएं

उन्होंने महिलाओं से अपने द्वारा डायन उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की, ताकि समाज से इस कुरीति को दूर किया जा सके. उन्होंने मदर्स डे पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम को राखी शर्मा, प्रतिमा देवी, मीणा देवी ने भी संबोधित किया एवं अपने अनुभव बांटे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने किया. कार्यक्रम में नीतू राय, नीलू राय, मीनाक्षी त्यागी, बबली त्यागी, निशा झा, मौसमी कविराज, सपना, सुमन कुमारी, कमलावती देवी, प्रतिमा देवी, अनुषा कुमारी, मनीषा कुमारी, सुषमा कुमारी, रेखा देवी, पम्मी श्रीवास्तव, विमला, पूनम, लीला देवी, सोनम कुमारी श्वेता जलन आदि मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही