Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : महिलाओं ने कांवर यात्रा निकाल किया जलाभिषेक, बोल बम के नारों से गुंज उठा दिंदली बस्ती

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर दिंदली बस्ती और आसपास की महिलाओं ने सोमवार को पुरुषोत्तम मास के सोमवारी पर खरकई नदी से जलभर कर कांवर यात्रा निकाली और दिंदली बस्ती के पौराणिक शिव मंदिर में कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया. इस दौरान महिलाओं के बोल बम के नारों से समूचा आदित्यपुर गुंजायमान रहा. बता दें कि दिंदली बस्ती की वार्ड पार्षद राजरानी महतो के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्त महिलाएं हर वर्ष सावन की सोमवारी पर कांवर यात्रा निकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं. महिलाएं इस वर्ष भी गेरुआ वस्त्र में कांवर यात्रा निकाली और जलाभिषेक किया. इस दौरान मंदिर को सजाया गया था. जलाभिषेक के बाद शिवलिंग का श्रृंगार हुआ और सभी महिलाएं महाआरती में शामिल हुई. तत्पश्चात सभी भक्तों ने महाभोग ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-brother-of-woman-found-dead-in-her-in-laws-house-accused-husband-and-mother-in-law-of-murder-police-engaged-in-investigation/">आदित्यपुर

: ससुराल में मृत मिली महिला के भाई ने पति व सास पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही