Search

 
 
 

आदित्यपुर : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर दो के रायडीह बस्ती में एक गृह निर्माण में लगे मजदूर की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना रविवार दोपहर की है. मामले को छुपाने के लिए ठेकेदार ने मजदूर के परिजनों को मुआवजा देकर मामले को रफा दफा कर दिया है. आरआईटी पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. आरआईटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि पुलिस को कल शाम इसकी जानकारी मिली थी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-the-area-are-troubled-by-the-terror-of-thieves-minor-thief-gang-active/">आदित्यपुर

: चोरों के आतंक से क्षेत्र के लोग परेशान, नाबालिग चोर गिरोह सक्रिय

चिकित्सकों ने युवक को किया मृत घोषित 

बता दें कि रायडीह बस्ती में एक गृह निर्माण का कार्य कोई ठेकेदार हकीम शेख के द्वारा कराया जा रहा था. मालिक के कहने पर वह रविवार दोपहर करीब एक बजे तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था. जैसे ही वह खंभे पर चढ़ा, उसी बीच इसमें करंट आ गया और वह जमीन पर गिर गया. इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का पता चलते ही दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और युवक को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bamangoda-durga-puja-committee-constituted-tulsi-mahto-nominated-as-president-2/">जमशेदपुर

: बामनगोड़ा दुर्गा पूजा कमेटी गठित, तुलसी महतो अध्यक्ष मनोनीत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही