Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नीलाचल कंपनी का कामगार तांबा चुराकर ले जाते धराया, प्रबंधन ने किया पुलिस के हवाले

Adityapur (Sanjeev Mehta)कांड्रा थाना क्षेत्र के रतनपुर में स्थित नीलाचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी से छुट्टी के दौरान तांबा चुराकर बैग में ले जाते एक कामगार को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा है. चेकिंग के दौरान मजदूर के बैग से तांबा बरामद हुआ जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया और इसकी सूचना प्रबंधन को दी. बाद में उसे कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़े गए कामगार का नाम अरूप डे है जो पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले का निवासी है. वह कंपनी में ठेकेदार पिंटू सिंह के अंदर रोलिंग मिल में काम करता है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-work-of-water-supply-scheme-incomplete-in-neemdih-panchayat-villagers-agitated/">चाईबासा

: नीमडीह पंचायत में जलापूर्ति योजना का कार्य अधुरा, ग्रामीण आक्रोशित

सिक्योरिटी इंचार्ज ने दर्ज कराया मामला

उसे सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार की रात 10 बजे बी शिफ्ट से ड्यूटी कर निकलने के दौरान मुख्य द्वार पर पकड़ा. कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने रूटिंग जांच के तहत जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से करीब एक किलो से अधिक तांबा बरामद हुआ. इसके बाद आरोपी को पकड़कर कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज शिशुपाल सिंह ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और बताया कि वह तांबा अपने बैग में भरकर बेचने के लिए ले जा रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही