Search

 
 
 

आदित्यपुर : वाहन की चपेट में आकर कामगार महिला की मौत, परिजनों ने ट्रांसपोर्टर से की मुआवजे की मांग

 
Adityapur : (Sanjeev Mehta) सोमवार को उषा मोड़ के समीप फोर क्लीप वाहन की चपेट में आकर महिला कामगार सोनामनी मुर्मू (47 वर्ष ) की मौत हो गई थी. मंगलवार की रीत को परिजनों ने ट्रांसपोर्टर से मुआवजे की मांग की. बता दें कि टाटा लांग प्रोडक्ट्स कंपनी में ब्रायोटेक ठेका एजेंसी के अधीन कार्यरत सोनामनी मुर्मु ड्यूटी से वापस लौटने क्रम में ऊषा मोड़ के पास वाहन की चपेट में आ गई थी. वाहन टीजीएस कंपनी के अरूण ट्रांसपोर्ट की थी. दुर्घटना में सोनामनी मुर्मु गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान मंगलवार  रात उनकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-of-existence-organization-submitted-a-memorandum-of-nine-point-demands-to-dc/">आदित्यपुर

: अस्तित्व संगठन की महिलाओं ने डीसी को सौंपा नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन

पुलिस ने वाहन को किया जब्त  

बता दें कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारा उक्त वाहन को जब्त कर लिया गया था. आज परिजनों द्वारा संबंधित ट्रांसपोर्टर से मुआवजे की मांग की गई है. परिजनों के मांग का समर्थन करते हुए खेरवाल सांवता जाहेरगाढ़ समिति के सदस्यों ने मुआवजा नहीं मिलने पर कंपनी गेट को जाम करने की चेतावनी भी दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही