Search

 
 
 

आदित्यपुर : एलाइड कंपनी के बाहर से कामगार की बाइक चोरी, थाने पर किया प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी इलाकों से बीते कई दिनों से बाइक चोरी की घटना घट रही है. प्रतीत होता है कि एकबार फिर बाइक चोर गिरोह यहां सक्रिय हो गया है. सोमवार को बाइक चोरी की घटना से आक्रोशित कामगार मजदूरों ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर बाइक चोरी की घटना को लेकर आक्रोश जताया. कामगारों ने बताया कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 6 स्थित एलाइड कंपनी के बाहर से रविवार दोपहर 12 बजे कामगार शुभेंदु महतो की बाइक दिनदहाड़े चोरों ने चोरी कर ली है. बाइक चोरी की घटना कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-lover-girlfriend-stayed-under-the-railway-bridge-overnight-before-death/">गिरिडीह

: मौत से पहले रातभर रेलवे ब्रिज के नीचे रुके थे प्रेमी-प्रेमिका

कंपनी प्रबंधन नहीं कर रही है चोरी को रोकने की उपाय

मजदूरों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों के बाइक चोरी की घटनाओं को रोका नहीं जा रहा है. ऊपर से जो मजदूर आवाज उठाते हैं उन्हें काम से निकाल दिया जाता है. इस प्रकार बाइक अब तक एलाइड कंपनी के पार्किंग से छह माह में 12 साइकिल और दो बाइक की चोरी हो चुकी है. मजदूरों द्वारा कंपनी प्रबंधन से पार्किंग में गार्ड की लगातार मांग की जा रही है लेकिन प्रबंधन इनके मांगों को अनदेखी कर रहा है. सोमवार को इसी बात को लेकर मजदूर पहले कंपनी गेट फिर थाना में आकर प्रदर्शन किए हैं. मजदूरों ने बताया कि मजदूर शुभेंदु महतो नीमड़ीह थाना क्षेत्र से प्रतिदिन बाइक से आदित्यपुर ड्यूटी करने आते हैं. जिनकी बाइक चोरी होने से वे अब रोज ड्यूटी पर कैसे आएंगे इस बात को लेकर सभी कामगार कंपनी प्रबंधन पर दवाब बनाए हुए हैं वहीं पुलिस से चोरों की पहचान कर बाइक बरामदगी की मांग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही