Search

 
 
 

आदित्यपुर : बिहार रफिया कंपनी के मजदूर वेतन का भुगतान नहीं होने से परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बिहार रफिया कंपनी के मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. कंपनी प्रबंधन द्वारा बार-बार दिए जा रहे आश्वासन से मजदूरों का पेट नहीं भर रहा है. मजदूरों को वेतन और सेटलमेंट नहीं होने से परेशान मजदूरों ने सरायकेला-खरसावां के श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा से गुहार लगाई है. गुरुवार को मजदूरों का एक प्रतिनिमंडल जिले के श्रम अधीक्षक से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया. कहा कि उनका पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है. कंपनी बार-बार ले ऑफ के नाम पर मजदूरों को आश्वासन देकर परेशान और प्रताड़ित कर रही है. ना वेतन ही दे रही है और ना सेटलमेंट ही कर रही है. यूनियन के पदाधिकारी भी कंपनी की ही भाषा बोल रहे हैं. ऐसे में मजदूरों को श्रम कानून के तहत न्याय दिलाया जाए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tiruldih-police-seized-two-tractors-carrying-illegal-sand/">चांडिल

: तिरुलडीह पुलिस ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर किया जब्त

हर हाल में मजदूरों को मिलेगा न्याय : श्रम अधीक्षक 

मजदूरों ने श्रम अधीक्षक से कहा कि सभी मजदूर लगभग 22-23 वर्षों से बिहार रफिया कंपनी में काम करते आ रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन अब उनके साथ नाइंसाफी कर रही है. लगभग 70 दिनों से मजदूरों को बैठा कर रखा गया है. कंपनी प्रबंधन मजदूरों की बात नहीं सुन रही है, और ना ही हमारे यूनियन के पदाधिकारी ही हमारी मजबूरी समझ रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने कंपनी प्रबंधन को नोटिस कर करवाई करने, वेतन दिलाने एवं सेटलमेंट कराने का आश्वासन दिया है. श्रम अधीक्षक ने बताया कि हर हाल में मजदूरों को न्याय मिलेगा उन्हें हक दिलाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही