Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021- 22 विषय को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो व अन्य उपस्थित थे. उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. स्वागत भाषण जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने दिया. उन्होंने स्थानीय नीति से मौजूद अतिथियों का परिचय कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-saheb-mens-union-office-in-dilapidated-condition/">जमशेदपुर
: डीआरएम साहेब जर्जर अवस्था में है मेंस यूनियन कार्यालय
: रेलकर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से तलाक के बाद उठाया कदम
: डीआरएम साहेब जर्जर अवस्था में है मेंस यूनियन कार्यालय
सभी संस्थानों से सरकार के पोर्टल पर निबंधन कराने की अपील
सरकार की नीति का समर्थन करते हुए अपने संबोधन में एमडी ऑटो क्लस्टर एसएन ठाकुर एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंदर कुमार अग्रवाल ने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. कहा कि उद्योगों के सरलीकरण एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान हर छोटी बड़ी इकाइयों से नियोजनालय में हर हाल में निबंधन कराने की अपील की गई. उपायुक्त ने उद्यमी संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कि कहा वैसे संस्थान जिन्होंने अबतक सरकार के पोर्टल पर निबंधन नहीं कराया हैं वे अविलंब सक्षम अधिकारियों के समक्ष नियोजन करा लें. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लग सकता है. उन्होंने साफ तौर पर झारखंड सरकार के नियोजन नीति 2021- 22 के प्रावधानों के तहत संस्थान चलाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-railway-worker-committed-suicide-took-this-step-after-divorce-from-his-wife/">आदित्यपुर: रेलकर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी से तलाक के बाद उठाया कदम
Leave a Comment