Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में "स्लैब बिल्डिंग, व्हील थ्रोइंग" पर कार्यशाला आयोजित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के `डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स` के विद्यार्थियों के बीच विश्वविद्यालय में "स्लैब बिल्डिंग, व्हील थ्रोइंग" विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से "मिट्टी के बर्तन और चीनी मिट्टी के कलाकार" अरुण कुमार मुकुटी विश्वविद्यालय में आयोजित "स्लैब बिल्डिंग और व्हील थ्रोइंग" पर कार्यशाला में उपस्थित हुए. अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को मिट्टी को गूंधना, मिट्टी को उचित तरीके से चाक पर रखना तत्पश्चात मिट्टी को दोनों हाथों से उठाना और बर्तन का रूप देना सिखाया. इसके अतिरिक्त उन्होंने सांचे के द्वारा मूर्ति तैयार करने संबंधित कई तकनीक के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steel-celebrates-118th-birth-anniversary-of-jrd-tata-at-noamundi/">किरीबुरू

: टाटा स्टील ने नोवामुंडी में जेआरडी टाटा की 118 वीं जयंती मनाई

विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के बर्तन

विद्यार्थियों को भी यह अवसर दिया गया कि वे भी अरुण मुकुटी के निर्देशन में अपने हाथों से मूर्तियां तैयार करें. छात्रों ने भी उनके समक्ष बर्तन बनाने का प्रयास किया. विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें इस कार्यशाला से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है. सहायक प्राध्यापक नलिन चंद्रा ने कार्यशाला के बारे में बताते हुए कहा कि आज फाइन आर्ट के क्षेत्र में कई नए-नए प्रयोग हो रहे हैं साथ ही इसमें रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं. विभागाध्यक्ष गणेश महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यशाला से विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलता हैं साथ ही वे और अधिक सृजनात्मक गुणों से युक्त हो जाते हैं. कार्यशाला में बड़ी संख्या में विभाग के विद्यार्थी तथा सहायक प्राध्यापक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही