सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा: पारूल सिंह
मतदाताओं ने कहा कि रास्ता खराब होने, सही समय पर मतदाता पर्ची नहीं पहुंच पाने एवं अन्य कई कमियों के चलते कई मतदाता सही समय पर अपना कीमती वोट अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि को नहीं दे पाते हैं. कई आम नागरिक ऐसे थे जिनका अब तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया है. उन्होंने भी अपनी बातें रखीं. कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. पारुल सिंह ने कहा कि जिन कमियों के कारण मतदाता मतदान बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं, इस बार हम सब मिलकर उन कमियों को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे. इसके लिए हमें जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की भी जरूरत है.प्रत्येक बूथ पर बिजली, पानी एवं फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा रहेगी
अपर नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बिजली पानी एवं फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा बनी रहेगी. साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाएगा. व्हीलचेयर दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर वॉलिंटियर एवं सहयोगी उपस्थित रहेंगे. नगर निगम द्वारा पिंक वोटिंग बूथ केंद्र बनाया जाएगा, जहां सभी चुनावकर्मी महिलाएं होंगी.बीएलओ को डोर टू डोर कंपेन का निर्देश
बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश दिया गया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर कंपेन करें. जिन बूथों में सबसे ज्यादा मतदान होगा उन बूथों के बीएलओ को चुनाव के बाद नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा. कई नागरिकों ने सुझाव दिया कि इस तरह की बैठक प्रत्येक वार्ड में होनी चाहिए. इससे मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान के लिए आगे आएंगे.मतदान से संबंधित सही जवाब देने वाले सम्मानित
पारुल सिंह ने आम नागरिकों से मतदान से संबंधित कुछ सवाल भी किया. सही जवाब देने वाले दो नागरिक को कलम भेंट देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद सभी को मतदान जागरूकता के लिए एक स्टीकर दिया गया जिन्हें सभी को अपने-अपने मोबाइल में लगाना है एवं मोबाइल का फ्लैश जलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/in-the-case-of-fake-withdrawal-of-rs-100-crore-from-jharkhand-energy-department-sit-recovered-rs-37-18-lakh-one-arrested/">झारखंडऊर्जा विभाग से 100 करोड़ की फर्जी निकासी केस में SIT ने 37.18 लाख किया बरामद, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment