Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में मना विश्व नर्स दिवस

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित वनांचल नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में शुक्रवार को विश्व नर्स दिवस मनाया गया. संस्थान के निदेशक आरडी सिंह ने बताया कि ``लेडी बिथलैम्प`` के नाम से पहचानी जाने वाली आधुनिक नर्सिंग की जननी ``फ्लोरेंस नाइटिंगेल`` की याद में ही यह दिवस मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटेंगल के बारे में कहा जाता हैं, कि वह रात के समय अपने हाथों में लालटेन लेकर अस्‍पताल का चक्‍कर लगाया करती थी. उन दिनों बिजली के उपकरण नहीं थे. फ्लोरेंस को अपने मरीजों की इतनी फिक्र हुआ करती थी कि दिनभर उनकी देखभाल करने के बावजूद रात को भी वह अस्‍पताल में घूमकर यह देखती थी कि कहीं किसी को उनकी जरूरत तो नहीं है. संस्थान की प्राचार्या प्रियंका बिसेन की अध्यक्षता में सभी छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर और केक काटकर फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapped-for-ransom-police-inaugurated-in-12-hours/">जमशेदपुर

: फिरौती के लिए किया अपहरण, 12 घंटे में ही पुलिस ने किया उद्भेदन

इंटर पास लड़कियों को दिया जाता है प्रशिक्षण

इस अवसर परन आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. संस्थान के प्रमुख प्रबंधन अधिकारी डॉ नन्दन पाण्डेय ने जानकारी दी कि यह संस्थान 2012 से ही संचालित है और राज्य तथा केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त है. यहां पर अभी इंटर पास लड़कियों को दो वर्षीय एएनएम कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है और शीघ्र ही यहां जीएनएम कोर्स भी प्रारम्भ कर दिया जाएगा. कार्यक्रम में संस्थान की शिक्षिका प्रिया मंडल, डिम्पल चौहान, मनोज महतो, शिवानी भंज आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही