Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है : अरविंद सिंह

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी नगर निगम कार्यालय के पास युवा विकास समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा के भव्य पंडाल का मंगलवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया. यहां बद्रीनाथ धाम मंदिर के आकार का भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है. यह पूजा पांच दिनों तक चलेगी. इस मौके पर पूर्व विधायक का पूजा कमेटी के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है, साथ ही रीति रिवाज भी सुरक्षित रहते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ता है. धार्मिक आयोजन, पूजा पंडाल आदि निर्माण रोजगार का भी एक बड़ा जरिया है, जिससे कई लोग जुड़कर अपनी आजीविका चलाते हैं. कहीं ना कहीं यह आयोजन एक छोटे उद्योग के रूप में विख्यात हो रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-karam-eve-function-at-kolhan-university-on-22nd-september-preparations-complete/">चाईबासा

: कोल्हन विवि में करम पूर्व संध्या समारोह 22 सितंबर को, तैयारी पूरी

कलाकारों ने गीतों की दी प्रस्तुति

इस मौके पर यहां देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. मौके पर यहां सम्मानित अतिथियों में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, भाजपा जमशेदपुर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राम ठाकुर रमाशंकर पांडे उपस्थित थे. वहीं पूजा कमेटी के संरक्षकों में मुख्य रूप से अवधेश सिंह, रंजीत सांडिल्य, प्रियंका मंडल, सावन मिश्रा उपस्थित थे. वहीं सक्रिय सदस्यों के रूप में अध्यक्ष सौरभ सिंह व शुभम सिंह, विवेक सिंह, राणा सिंह,आकाश तिवारी , ऋषिकेश तिवारी, साकेत चौधरी, नंदन आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही