Search

 
 
 

आदित्यपुर : सहारा गार्डेन सिटी में पूजा कमेटी गठित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सहारा गार्डेन सिटी आदित्यपुर में 2023 के गणेश पूजा, मां दुर्गा पूजा और मां काली पूजा के आयोजन के लिए कॉलोनी वासियों ने बुधवार को एक बैठक कर पूजा कमेटी का गठन किया है. बैठक की अध्यक्षता कुमार गांगुली ने किया. बैठक में सहारा सिटी कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे. 2023 में विभिन्न पूजा के आयोजनों के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का संरक्षक शशांक कुमार गांगुली, सतेन्द्र शुक्ला तथा मुन्ना दुबे को चुना गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-corporation-alert-on-increasing-number-of-dengue-patients-spraying-of-anti-larva-started/">आदित्यपुर

: डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या पर निगम सतर्क, एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू

उषा देवी को अध्यक्ष चुना गया

कॉलोनी वासियों ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए इस वर्ष उषा देवी को अध्यक्ष चुना है. जबकि अरविंद दुबे को सचिव तथा प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया है. बैठक में चंदा की राशि 2022 की भांति ही रहेगी. दुर्गा पूजा में तीन दिनों तक (महाष्टमी, महानवमी और दशमी) भोग वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सहारा सिटी कॉलोनी के बच्चों तथा महिलाओं के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम पर इस वर्ष विशेष ध्यान दिया जाएगा. यह जानकारी संरक्षक शशांक कुमार गांगुली ने दी. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-shopkeepers-sitting-on-dharna-against-registration-of-case-shops-remained-closed/">मुसाबनी

: केस दर्ज कराने के विरोध में धरना पर बैठे दुकानदार, बंद रही दुकानें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही