Search

आदित्यपुर : राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वस्थ होने के लिए मंदिर में पूजा अर्चना

Adityapur (Sanjiv Mehta) : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना सोमवार को मंदिर में कांग्रेसियों ने की. पिछले कई दिनों से  कोविड-19 से पीड़ित सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में इलाजरत हैं. कार्यक्रम का आयोजन इंटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार के द्वारा आदित्यपुर स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leaders-call-bharat-bandh-a-super-flop/">जमशेदपुर

: भाजपा नेताओं ने भारत बंद को बताया सुपर फ्लॉप
इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत परिषद के चेयरमैन अजय सिंह, जिला अध्यक्ष छोट राय किस्कू, जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र तिवारी, संतोष सिंह, अवधेश सिंह, रामा शंकर पांडे, सिद्धेश्वर उपाध्याय, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, संजीव दुबे, प्रकाश मंडल समेत काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//