Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मौनी अमावस्या पर देर रात तक हुई मां काली की आराधना

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के 10 महाविद्या मां काली आश्रम एलआईजी में शनिवार की देर रात्रि तक मौनी अमावस्या को लेकर मां काली की विशेष पूजन, हवन कर आराधना की गई, वहीं देर रात श्रद्धालु भक्तों के बीच महाभोग बांटा गया. आश्रम के पुजारी राजेश मिश्रा ने इस मौके पर मां के भक्तों से प्राप्त वस्त्र और कंबल जरूरतमंदों के बीच बांटे. उन्होंने बताया कि माघ मास अपने में सर्वोत्तम मास की श्रेणी में आता है. इस मास का अमावस्या मौनी अमावस्या कहलाता है, जो अपने पितर को सम्मान देने का भी दिन है. [caption id="attachment_533901" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Rajesh-Mishra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पंडित राजेश कुमार मिश्र.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-one-lakh-in-the-name-of-premium-of-max-life-insurance/">जमशेदपुर

: मैक्स लाइफ इंश्योरेंश का प्रीमियम के नाम पर एक लाख की ठगी
इस दिन साग, सब्जी, सप्त अनाज, तिल, लौंग, इलाइची, धनिया, हल्दी, फल अर्पित कर मां की विशेष पूजन कर आशीर्वाद लेने की परंपरा है. इसे निभाना सनातन हिन्दू का धर्म और कर्तव्य दोनों है. आज मां के आगमन का दिन है. इसी के साथ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी होती है. इसमें किसी विशेष मंत्र को सिद्ध किया जाता है. विश्व कल्याण की भावना इसमें निहित रहती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही