Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : यादव समन्वय समिति ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Adityapur (Sanjeev Mehta) : यादव समन्वय समिति कोल्हान ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम बुधवार की शाम आदित्यपुर 2 स्थित शिव दुर्गा साई राम मंदिर के सभागार में संपन्न हुआ. जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए और समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता सह देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज को मजबूत बनाने के लिए उनके विचारों का पालन करते हुए समाज में पिछड़ चुके लोगों को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने का तथा स्वहित से आगे जनहित को रखने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-launched-a-campaign-and-collected-fine-from-the-shopkeepers-having-banned-plastic/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

कई अन्य को भी दी गई श्रद्धांजलि

इस श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी विचारधारा के पुरोधा स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया, स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण, स्वर्गीय जनिश्वर मिश्र, स्वर्गीय वेणी प्रसाद वर्मा, स्वर्गीय राम विलास पासवान के योगदानों को याद करते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी. शोक सभा में अजीत कुमार, डॉ ओपी आनंद, एसएन यादव, राम वचन सिंह, उमेश यादव, किशोर यादव, कृष्णा यादव, श्रीनिवास यादव, पुरेन्द्र नारायण सिंह, सुरेशधारी, उमा शंकर राम, पांडी मुखी, राम लखन यादव, महेंद्र यादव, परमात्मा यादव, सिद्धनाथ यादव, संजय यादव तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-angry-people-gave-ultimatum-to-jindal-company-due-to-non-repair-of-roads-in-bantanagar/">आदित्यपुर

: बंतानगर में सड़कों की मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों ने जिंदल कंपनी को दिया अल्टिमेटम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही