Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : यादव समन्वय समिति ने झुग्गी और खटाल तोड़ने का किया विरोध

Advertisement
Advertisement
Adityapur : (sanjeev mehta) यादव समन्वय समिति कोल्हान ने  प्रेस वार्ता आयोजित कर यह मांग किया गया कि झारखंड आवास बोर्ड गरीब परिवारों एवं गौ पालकों के द्वारा बनाए गए झुग्गी बस्तियों को उजाड़ने का प्रयास कर रहा है. उसे अविलंब रोका जाए. बरसात के मौसम में गरीब परिवार एवं गौ पालकों के झुग्गियों को उजाड़ने का प्रयास बिलकुल ही अनुचित और गलत है. समिति आदित्यपुर नगर निगम एवं झारखंड आवास बोर्ड से मांग करती है कि जब तक इन गरीब परिवारों एवं गौ पालकों को रहने के लिए ज़मीन व्यवस्था नहीं कराया जाता तब तक झुग्गियों को नहीं तोड़ा जाए. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-lok-adalat-organized-in-behavioral-court/">सरायकेला

: व्यवहार न्यायलय में लोक अदालत का हुआ आयोजन

प्रत्याशी मैदान में उतारने का विचार कर रही

इस विषय को लेकर यादव समन्वय समिति का एक शिष्टमंडल सरकार के भवन निर्माण मंत्री से बहुत जल्द मिलेगा और सारी बातों से मंत्री को अवगत कराएगा. आदित्यपुर नगर निगम के आगामी मेयर पद के चुनाव  में यादव समन्वय समिति अपना प्रत्याशी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है. प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष इंजीनियर अजीत कुमार, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, महासचिव उमेश यादव, संयोजक श्रीनीवास यादव, संगठन मंत्री कृष्णा यादव,  संरक्षक एसएन यादव, पार्षद सिद्धनाथ यादव, संजय यादव, अरविंद राय, बैजू यादव शामिल थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही