Search

 
 
 

आदित्यपुर : यदुवंशी एकता मंच ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड यदुवंशी एकता मंच ने रेलवे कॉलोनी के शिव दुर्गा साईं राम मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राहुल यादव का एकता मंच के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. कांग्रेस अध्यक्ष का मंच के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, महासचिव सिद्धनाथ यादव ने भी स्वागत किया. सभा में कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला महासचिव लाल बाबू सरदार, वरिष्ठ नेता सम्रेन्द्र तिवारी, रामा शंकर पांडे ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को फूलमाला पहना कर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-distributed-tricolor-among-the-members/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों के बीच वितरित किया तिरंगा

पार्टी को आदित्यपुर में मजबूत करने का लिया संकल्प

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पार्टी को आदित्यपुर नगर में मजबूत करने का संकल्प लिया. राहुल यादव ने अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और अपनी जिम्मेवारी को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में संजय यादव, बीरेन्द राय, राजू यादव, महेंद यादव, रामशीष यादव, शामरथी यादव, बैजु यादव, अशोक कुमार, शिव शंकर यादव, मनोज यादव, ललन यादव, रमेश बालमुचु, रबीन्द्र वास्के, अखिलेश तिवारी, रमेश ठाकुर, संसद प्रतिनिधि मोनु झा, राम नाथ निराला, अरुण पांडेय, संदीप गोप, अभिषेक सिंह, संतोष झा, सीधेश्वर उपाध्याय मौजूद रहे. मंच का संचालन झारखंड यदुवंशी एकता मंच के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही