Search

 
 
 

आदित्यपुर : अपराध की योजना बनाते देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सालडीह बस्ती से 27 वर्षीय युवक विनय कुमार पासवान को देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक कई दिनों से बस्ती में घटनाओं को अंजाम देने के लिए घूम रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-plantation-in-mangalam-city-under-the-amrit-festival-of-independence/">जमशेदपुर:

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलम सिटी में पौधरोपण

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

इसकी सूचना बस्तीवासियों ने गुप्त रूप से दी, जिसके बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा गया. इस टीम में थाना प्रभारी के साथ पुलिस अधिकारी सतवीर सिंह, गौरव मिश्रा, राजेश भोक्ता, उदय कुमार सिंह, मकसूद अहमद के साथ सिपाही राजीव कुमार सिंह, अनिल उरांव, अशोक यादव और विकास कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही