Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला पंचवटी नगर का है. जहां कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के सचिव देबू चटर्जी के घर में घुसकर अपराधियों ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी है. कांग्रेसी नेता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है. कांग्रेस प्रदेश सचिव सह जिला 20 सूत्री सदस्य देबू चटर्जी ने आदित्यपुर थाना में मामले को लेकर लिखित शिकायत की है. इसमें इन्होंने बताया है कि 11 मई को सुबह 11 बजे कुख्यात अपराधी मनीष गोप अपने सहयोगियों के साथ इनके कार्यस्थल पर पहुंच इनकी खोजबीन की, नहीं मिलने पर मजदूरों को धमकाते हुए कहा कि मिलने पर जान से मार देंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-baisnavi-agarwal-became-the-school-topper-by-scoring-93-8-percent-marks/">घाटशिला
: बैष्णवी अग्रवाल 93.8 प्रतिशत अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर इस घटना के बाद आज रात 7:48 बजे अपराधी मनीष गोप इनके पंचवटी कॉलोनी स्थित घर पर आ धमका. वहां कांग्रेसी नेता से पहले रंगदारी मांगी. इसका विरोध कांग्रेस नेता देबू चटर्जी ने किया. जाते-जाते मनीष गोप ने जान से मारने की धमकी दी है. कांग्रेस नेता द्वारा बताया गया कि अपराधी मनीष गोप और उसके एक सहयोगी के घर में घुसने की वीडियो फुटेज सीसीटीवी में कैद है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है. घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव सह 20 सूत्री सदस्य देबू चटर्जी ने बताया कि इनका पूरा परिवार डरा सहमा है. राजनीतिक दल से जुड़े होने के चलते पार्टी के कार्यक्रम में ये शामिल नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इनके जानमाल को खतरा था, जिसे लेकर जिला पुलिस द्वारा पूर्व में इन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था. जिसे बाद में हटा दिया गया था. इन्होंने कहा कि जान-माल सुरक्षा को लेकर सीआईडी ने भी बॉडीगार्ड देने की रिपोर्ट भेजी है. बावजूद इसके जिला पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mo-rizvi-of-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-became-school-topper-in-12th/">घाटशिला
: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का मो रिजवी बना 12वीं में स्कूल टॉपर कांग्रेस नेता ने कहा है कि यदि इनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगी. कांग्रेस जिला सचिव देबू चटर्जी ने मामले को लेकर आदित्यपुर थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत की है. मामले पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया है कि अपराधी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी. बता दें कि इससे पूर्व देबू चटर्जी को मांझी टोला के एक अन्य अपराधी से धमकी मिली थी जिसके बाद उन्हें बॉडीगार्ड मिला था, जो कि इन दिनों हटा लिया गया है. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : युवक घर में घुस कर कांग्रेस नेता देबू चटर्जी को जान मारने की दी धमकी

Leave a Comment