Search

 
 
 

आदित्यपुर : खड़े ट्रक से मोबाइल चुराते युवक पकड़ाया, राहगीरों ने किया पुलिस के हवाले

 
Adityapur : आदित्यपुर थाना अंतर्गत रविवार की सुबह उत्कल ऑटो मोबाइल के सामने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक ट्रक में चढ़कर एक युवक ने मोबाइल लेकर भागने की कोशिश की. हालांकि, ट्रक के अंदर आराम कर रहे ड्राइवर की नजर चोर पर पड़ी. जिसके बाद ड्राइवर चोर के हाथ से मोबाइल किसी तरह छीन कर हल्ला मचाने लगा. हल्ला मचाते ही राहगीर और बगल के होटल कर्मचारी द्वारा चोर को दौड़ाकर पकड़ा गया और लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया. [caption id="attachment_335535" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/adityapur-thana-1.jpg"

alt="" width="600" height="215" /> पेट्रोल पंप के सामने इकट्ठा भीड़.[/caption] इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-teachers-of-knj-high-school-please-take-note-children-jump-on-the-roof-without-parfait/">चाकुलिया

: केएनजे हाई स्कूल के शिक्षक गण कृपया ध्यान दें! पैराफिट विहीन छत पर बच्चे मचाते हैं उछल-कूद 

नशे के कारण दी जा रही है चोरी की घटना को अंजाम

वहीं, इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी से पूछताछ करके पकड़े गए युवक को लेकर थाना चली गई. युवक का नाम राजू गोराई निवासी आदित्यपुर माझी टोला है. विदित हो कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत बढ़ते नशे के व्यापार के कारण कई लोग इसके आदी हो गए हैं और उनके द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. उक्त क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की भी कई घटनाएं घट चुकी है. इसे भी पढ़े : Agnipath">https://lagatar.in/agnipath-recruitment-recruitment-details-released-on-air-force-website-what-will-be-available-know/">Agnipath

recruitment : वायुसेना की वेबसाइट पर भर्ती की डिटेल जारी, क्या क्या मिलेगा, जानिए 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही