Search

 
 
 

आदित्यपुर : चोरी की मोबाइल के साथ युवक पकड़ाया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित अनिकेत जनरल स्टोर से शनिवार की शाम एक दुकानदार की मोबाइल चोरी हो गई थी. मोबाइल की चोरी दुकान पर आया एक युवक ने किया था. जिसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी गई थी. पुलिस जब तक मोबाइल को ट्रैक करती दुकानदार अनिकेत खुद मोबाइल चोर युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. चोर को चोरी की मोबाइल के साथ सतवाहिनी से पकड़ कर आदित्यपुर पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि इन दिनों आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल साबित हो रही है. इसे भी पढ़ें :सफेदपोश">https://lagatar.in/white-collar-land-mafia-rrda-had-sent-notices-to-573-people-doing-illegal-construction/">सफेदपोश

”भू-माफिया” : आरआरडीए ने अवैध निर्माण करने वाले 573 लोगों को भेजा था नोटिस

आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी

बताया जाता है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित अनिकेत जनरल स्टोर से खरीदारी करने आये एक युवक ने दुकानदार का मोबाइल चुरा लिया था. काफी खोजबीन के बाद जब मोबाइल का अता- पता नहीं चला तब दुकानदार ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि पुलिस चोर को ढूंढ पाने में नाकाम रही. रविवार को दुकानदार ने अपने स्तर से सतवहिनी से आशु कालिंदी नामक युवक को उसके घर से चोरी गए मोबाइल के साथ धर दबोचा जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है. दुकानदार ने बताया कि शनिवार शाम आशु ग्राहक बनकर अपने एक साथी के साथ खरीदारी करने आया था, उसके बाद से ही उसका मोबाइल गायब हुआ था. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-fire-broke-out-in-the-barn-loss-of-thousands/">डुमरिया

: खलिहान में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
[wpse_comments_template] लें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही