Search

 
 
 

आदित्यपुर : मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक की टीएमएच में मौत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विश्वकर्मा पूजा के उपरांत रविवार को मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ा गम्हरिया स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय राहुल कुमार भारती दोस्तों के साथ दोमुहानी गया था. जहां वह मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया था. उसने इस दौरान नदी में डूबने से अत्यधिक पानी पी लिया था. बताया जाता है कि राहुल बड़ा गम्हरिया के स्टेशन रोड निवासी गोपाल भारती का पुत्र है. दोस्तों के द्वारा शोर मचाने के बाद कुछ लोगों की मदद से उसे नदी से निकालकर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-vhp-will-perform-weapon-worship-in-jhimdi-this-year-in-durgotsav/">चांडिल

: दुर्गोत्सव में इस वर्ष झीमड़ी में शस्त्र पूजन करेगा विहिप

पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के उपरांत कोई भी व्यक्ति या संस्था के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए दोमुहानी नहीं गए थे, पता नहीं राहुल दोस्तों के साथ वहां क्यों गया. चूंकि मूर्ति विसर्जन के लिए खरकई नदी का बोधनवाला घाट सुरक्षित है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद बड़ा गम्हरिया स्टेशन रोड में शोक की लहर है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/no-bag-day-and-compulsory-sports-period-to-start-in-bihar-schools-soon/">बिहार

के स्कूलों में जल्द शुरू होगा ‘नो बैग डे’ और ‘अनिवार्य खेल पीरियड’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही