Search

 
 
 

Adityapur : गम्हरिया के डुंगरकुली गांव में युवक ने लगाई फांसी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना अंतर्गत डुंगरकुली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम गुड्डू दास है. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक अपने घर में अकेला था. उसकी मां किसी कंपनी में मजदूरी करती है. रविवार को मृतक की मां काम के लिए निकली थी. वहां से जब उसने अपने बेटे को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. उसके बाद उसकी मां ने स्थानीय वार्ड पार्षद त्रिभुवन बेसरा को इसकी सूचना दी. सूचना पर पहुंचे वार्ड पार्षद ने जब घर पर जाकर देखा तो युवक फंदे से झूल रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर युवक को टीएमएच ले गए. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-archery-instructor-mahendra-received-community-volunteer-award/">Chaibasa

: तीरंदाजी प्रशिक्षक महेंद्र को मिला कम्यूनिटी वालंटियर अवार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही