Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया में जमीन विवाद में युवक की तलवार व टांगी से काटकर हत्या

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार की देर रात जमीन कारोबारी लालू प्रधान (30 वर्ष) की तलवार और टांगी से काटकर हत्या कर दी गई है. सूचना पाकर सुबह गम्हरिया पुलिस वहां पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गम्हरिया पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप अरविंद और शशि नामक युवक पर लगा है. दोनों हत्या करने के बाद से फरार हैं. पुलिस दोनों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir-becomes-champion-by-defeating-dav/">चाईबासा

: डीएवी को पराजित कर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बना चैंपियन
पुलिस सूत्रों के अनुसार लालू प्रधान जमीन की खरीद-बिक्री करता था. इसको लेकर जमीन कारोबारी अरविंद और शशि के साथ उसका विवाद चल रहा था. रविवार देर रात दोनों ने लालू को बातचीत के लिए बुलाया. वहां पहले से ही घात लगाए अरविंद और शशि ने तलवार और टांगी से लालू पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-returns-to-ranchi-after-csks-exit-from-the-playoffs-in-ipl-2024/">IPL

2024 में CSK के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी रांची लौटे
इस हत्या की घटना के बाद से गांव में तनाव है. बताया जाता है कि लालू के चाचा निरंजन प्रधान पर भी पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे. इस बार निरंजन के भतीजे लालू प्रधान की हत्या कर दी गई है. गम्हरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही