Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : युवा जनशक्ति मोर्चा ने की डॉ. व शिवा नर्सिंग होम के मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर स्थित शिवा नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही और अनियमिता के कारण मरीजों की जान जा रही है. शिवा नर्सिंग होम की कई शिकायतें मिल रही है. झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग मौन धारण की हुई है. कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पीड़ित परिवार के द्वारा हंगामा किये जाने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है. कोई कार्रवाई नहीं होती है. कल दस वर्षीय मासूम बेटी आराध्या को अपनी जान गवानी पड़ी. परिवार के लोगों का बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-preparations-begin-for-republic-day-at-noamundi-block-office/">किरीबुरू

: नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी शुरू

दोषियो पर कर्रवाई की मांग को लेकर सिविल सर्जन को सौंपेंगे ज्ञापन 

पुलिस कार्रवाई करने के बजाय पिता शैलेन्द्र झा को बार बार थाना बुलाकर परेशान कर रही है. जो कि अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. ये बातें कल की घटना पर युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने कही है. उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में सिविल सर्जन सरायकेला डॉ. विजय कुमार से नर्सिंग होम के डॉ. कुमार अभिषेक के मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ नर्सिंग होम की जांच करने की मांग किया हूं. उन्होंने बताया कि वे दोषियो पर करवाई की मांग को लेकर कल सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपेंगे. जिसकी प्रतिलिपि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ महामहिम राज्यपाल को भी भेजेंगे. अगर दस दिनों के भीतर कर्रवाई नहीं हुई तो युवा जनशक्ति मोर्चा सड़क पर उतरेगी जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेवार होगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlris-43rd-maxi-fair-on-21st-and-22nd-january/">जमशेदपुर

: XLRI का 43वां मैक्सी फेयर 21 और 22 जनवरी को
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही