Search

 
 
 

आदित्यपुर : युवा जनशक्ति मोर्चा ने वृद्ध व विधवा महिलाओं का भरवाया पेंशन फॉर्म

 
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : युवा जनशक्ति मोर्चा ने रविवार को एक दिवसीय शिविर लगाकर आदित्यपुर के मोतीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों वृद्ध व विधवा महिलाओं को पेंशन फॉर्म भराया गया ताकि इन्हें सरकार द्वारा जारी सुविधाएं मिल सके. लाभार्थियों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया गया. जानकारी देते हुए अध्यक्ष अभय झा ने कहा कि इस योग्य लाभार्थियों को लाभ दिलाने हेतु युवा जनशक्ति मोर्चा हर कदम पर उनके साथ रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shashibhushan-dubey-became-the-president-of-the-minority-secondary-teachers-association-nageshwar-became-the-secretary/">जमशेदपुर

: शशिभूषण दुबे बने अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, नागेश्वर बने सचिव

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये लोग रहे शामिल

उन्होंने और भी कई स्थानों पर कैम्प लगाकर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का कार्य करने की जानकारी दी. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष मुकुल महतो, कोल्हान महामंत्री उषा त्रिवेदी, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष मणिकांत सिंह, दीपक महतो एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही