Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : जनसमस्याओं को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के नेतृत्व में सोमवार को सरायकेला डीसी अरवा राजकमल को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में आदित्यपुर नगर नगम के विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं से डीसी को अवगत कराया गया है. सभी समस्याओं का समाधान अबिलम्ब कराने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-panchayat-samiti-member-sheela-gop-demanded-to-repair-the-electricity-system/">गालूडीह

: पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की

युवा जनशक्ति मोर्चा ने दी चेतावनी

युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ज्ञापन में चेतावनी भी दी है और कहा है कि अगर आने वाले 15 दिनों में जनसमस्याओं पर किसी तरह की कार्रवाई जिला प्रशासन स्तर पर नहीं की जाती है तो युवा जनशक्ति मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगी. जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कोल्हान प्रभारी पवन श्रीवास्तव, कोल्हान महिला अध्यक्ष मुकुल महतो, कोल्हान मंत्री उषा त्रिवेदी और अंजलि कुमारी, दीपक कुमार महंता आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही