Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा में सुरक्षा की कमान संभालेंगे जैप एक के जवान, 20 कमांडो पहुंचे

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दुर्गा पूजा को लेकर जिला पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. दशहरा में इस साल भीड़ अधिक जुटने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से ही विधि- व्यवस्था निर्धारण करने में जुट गई है. इस वर्ष दशहरा में आदित्यपुर थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था जैप एक के कमांडो को सौंपी जा रही है. शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से 20 कमांडो आदित्यपुर थाना पहुंचे. सभी कमांडो को थाना प्रभारी राजन कुमार ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-basti-vikas-samiti-met-dc-to-rebuild-bhatia-embankment/">आदित्यपुर

: भाटिया तटबंध दोबारा बनाने के लिए डीसी से मिले बस्ती विकास समिति के लोग

चर्चित पूजा पंडालों में शुमार है जयराम यूथ स्पोर्टिंग पूजा पंडाल

बता दें कि कोल्हान का सबसे चर्चित पूजा पंडाल आदित्यपुर में बनता है. यहां जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल घूमने न केवल सरायकेला, जबकि कोल्हान के तीनों जिलों के अलावा बिहार, बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं. लाखों की भीड़ इस पूजा पंडाल को देखने जुटती है. ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस साल जैप एक के कमांडो की तैनाती की गई है. इसके अलावा जिला बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rural-women-were-made-aware-under-the-nutrition-month-in-saranda/">मनोहरपुर

: सारंडा में पोषण माह के तहत ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरुक

अलर्ट मोड पर पुलिस : एसपी

जिले के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए जिले के सभी स्थानों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. दुर्गा पूजा के दृष्टिकोण से आदित्यपुर काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है. ऐसे में वहां विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका ख्याल ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने हुड़दंग फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने का निर्देश देने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही