Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: सौ साल से पानी निकासी की व्यवस्था जियाडा की दीवार ने बंद की, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर क्षेत्र स्थित जियाडा में सोमवार को वार्ड दो के लोगों ने पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया. साथ ही स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर बॉबी सिंह, वार्ड पार्षद अभिजीत महतो एवं एसटी मोर्चा के अध्यक्ष संजय सरदार के नेतृत्व में आरडीडी को मेमोरेंडम सौंपा. स्थानीय लोगों ने बताया कि श्री डूंगरी के नाले का पानी और तालाब के पानी की निकासी पहले जिस नाले में हुई करती थी वहां अब आइडा के एसटीपीआई दीवार का निर्माण कर दिया गया है. जिससे पूरे क्षेत्र में जल जमाव हो जाता है. इस कारण से श्री डूंगरी के स्थानीय लोगों को काफ़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है, घरों में नाली का पानी भी घुस जाता है एवं जलजमाव के कारण पानी की गंदगी से स्थानीय लोगों में मलेरिया, डेंगू, टायफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता दिख रहा है.

पानी निकासी की जगह नहीं निकली तो होगी भारी परेशानी: बॉबी सिंह

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के उपमहापौर ने कहा की वार्ड 2 अंतर्गत श्रीडूंगरी के स्थानीय लोगों को एसटीपीआई दीवार के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सौ साल से वहां से पानी की निकास होती था, जिसे जियाडा के द्वारा बंद कर दिया गया है. आने वाले समय में यह भारी जल जमाव का कारण बन सकता है जिससे स्थानीय लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके तहत आज हम सबने मिलकर जियाडा के आरडीडी को पानी की निकास की व्यवस्था करने के लिए मेमोरेंडम सौंपा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही