Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कल्पनापुरी में सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को अंचल निरीक्षक ने रोका, दी चेतावनी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर निगम क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी में अनाबाद बिहार सरकार के जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद गम्हरिया अंचल के सीआई मनोज कुमार सिंह ने निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है. बता दें कि कल्पनापुरी में सरकारी भूमि खाता नंबर 308, प्लॉट संख्या 915 पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना गम्हरिया अंचल कार्यालय को प्राप्त हुई थी. जिसके बाद अंचलाधिकारी ने सीआई मनोज कुमार सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराए जाने का आदेश दिया. जिसके बाद अंचल कार्यालय ने निर्माण को बंद कराया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-female-advocate-injured-after-being-hit-by-a-pickup-van-the-driver-fled-leaving-the-vehicle/">जमशेदपुर

: पिकअप वैन के धक्के से महिला अधिवक्ता घायल, वाहन छोड़ भागा चालक

आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से रोका गया निर्माण कार्य

सीआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिंटू सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था. जिसे आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से रोका गया है. साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि जांच के बाद ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही